प्रसूता को देरी से स्ट्रेचर मिलने से हुई मौत मामले की जांच में जुटा स्वास्थ्य विभाग
सीवान, जून 27 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में बीते बुधवार की रात बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर प्रसूता इशरत जहां को देरी से स्ट्रेचर मिलने से हुई मौत मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच में जुट गया है। हालांकि, इस घटना को लेकर प्रसूता के परिजन की ओर से अस्पताल प्रबंधन से कोई शिकायत नहीं की गयी है।
अस्पताल अधीक्षक का बयान अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि प्रसूता को स्ट्रेचर पर ही अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था और जरूरत पड़ने पर ईसीजी के लिए भी स्ट्रेचर पर ही ले जाया गया जो कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद है। लेकिन बाहर पड़े मरीज को स्ट्रेचर मिलने में कितनी देरी हुई इस बात की सही जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। गौरतलब है कि गोरेयाकोठी प्रखंड के मिश्रौलिया निवासी जसीमुद्दीन अंसारी की पत्नी इशरत जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.