रामगढ़, मार्च 2 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवर साईड बिरसानगर निवासी धनीराम मांझी की 30 वर्षीय पत्नी नीता देवी का रविवार को रांची स्थित मेडिका हॉस्पीटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को भुरकुंडा सेवा सदन में जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि नर्सिंग होम की लापरवाही के कारण प्रसूता की स्थिति बिगड़ी और अंततः उसकी मौत हो गई। वहीं डॉ पीसी हांसदा के अनुसार 28 फरवरी की सुबह प्रसव पीड़ा बढ़ने पर नीता देवी को भुरकुंडा सेवा सदन लाया गया था। प्रसूता का पहला बच्चा ऑपरेशन से हुआ था। दूसरे प्रसव के दौरान स्थिति जटिल होने पर ऑपरेशन करना आवश्यक हो गया। ऑपरेशन के बाद एक बच्ची का जन्म हुआ और मां-बेटी दोनों स्वस्थ थीं। हालांकि, बाद में अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा, जिसके बाद प्रसूता को बेहतर इलाज के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.