कन्नौज, मार्च 28 -- कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव बिलिन्दापुर निवासी 33 वर्षीय प्रसूता कोमल कटियार पत्नी अर्पित कटियार की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। वहीं, परिजनों में घटना से कोहराम मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...