प्रसूता की मौत में स्टाफ नर्स के वेतन वृद्धि पर रोक
बलिया, मई 28 -- बांसडीह, संवाददाता। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में इलाज के दौरान लापरवाही से पिछले दिनों प्रसूता की मौत के मामले में स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की गई है। जांच कमेटी की छानबीन के आधार पर प्रभारी सीएमओ डा. आनंद कुमार ने स्टाफ नर्स सरोज तिवारी के वेतन वृद्धि पर स्थाई तौर से रोक लगा दी है।
मामले का विवरण मामला तीन मई का है। क्षेत्र के गोड़धप्पा निवासी 35 वर्षीय रूबी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने बांसडीह सीएचसी में भर्ती कराया। आरोप है कि अगले दिन चार मई को प्रसव के दौरान ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स की लापरवाही से प्रसूता की मौत हो गई। इसको लेकर मृतका के परिजन अस्पताल में ही धरने पर बैठ गए थे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी और सीओ जयशंकर मिश्र को परिजनों ने पत्रक सौंपकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.