सिद्धार्थ, मार्च 21 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। नौगढ़ शहर के मैक्स हॉस्पिटल में प्रसूता की हुई मौत के मामले में तीन सदस्यीय टीम जांच कर रही है। जांच टीम के बुलाने के बाद भी प्रबंधक बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे। टीम ने प्रबंधक को नसीहत देते हुए अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया है। इसके बाद भी बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित न होने पर यह मान लिया जाएगा कि उन्हें मामले में कुछ नहीं कहना है और टीम सीएमओ को रिपोर्ट सौंप देगी।नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के पटनी जंगल गांव निवासी संगीता (25) पत्नी विजय कुमार गर्भवती थी। होली के दिन चार फरवरी को प्रसव पीड़ा उठने पर परिजन मैक्स हॉस्पिटल में दिखाने पहुंचे। परिजनों के मुताबिक अस्पताल की टीम ने गर्भवती की स्थिति गंभीर बताकर तत्काल भर्ती कर लिया और सीजर कर दिया। सीजर होने के कुछ वक्त बाद शाम के समय प्रसूता की मौत...