सुपौल, दिसम्बर 28 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने डॉक्टर चैम्बर में हंगामा किया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन के समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए। घटना रविवार दोपहर बात की बताई जा रही है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से जान गई है। मृतका की पहचान सुखपुर सुखपुर वार्ड 3 के पंकज शर्मा की पत्नी नंदिनी देवी(20) के रूप में हुई। मृतका के परिजनों का कहना था कि रविवार अल सुबह करीब 3 बजे प्रसव पीड़ा हुआ। इसके बाद नंदिनी को लेकर लौकहा पीएचसी गये। वहां करीब 11 बजे डॉक्टर आए तब तक सिर्फ स्लाइन चढ़ाया गया। स्थिति गंभीर होने पर रेफर कर दिया। रेफर होने के बाद सदर अस्पताल आए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर से देख लेने की गुहार लगाते रहे लेकिन डॉक्टर खुद के बजाय अपने कंपाउंडर को भेज दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.