जौनपुर, मई 7 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की देर शाम सामान्य प्रसव के बाद चिकित्सकों की लापरवाही के चलते जिला अस्पताल जाते समय एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने सीएचसी में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया।पट्टीदयाल गांव निवासी राहुल निषाद अपनी पत्नी कुसुम देवी को प्रसव पीड़ा के दौरान सीएचसी ले गए। जहां महिला चिकित्सकों की देखरेख में (सामान्य प्रसव के बाद) उसने एक स्वस्थ्य बेटे को जन्म दिया। थोड़ी ही देर बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह भी पढ़ें- प्रसूता की मौत : लापरवाही का आरोप परिजनों ने सीएचसी पर किया हंगामा स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां जिला अस्पताल पहुंचने से ...