कोडरमा, मार्च 25 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बासोडीह पंचायत अंतर्गत मोदीडीह गांव में प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश गहरा गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने घटना को स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी विफलता बताते हुए पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। रविवार को हुई इस दुखद घटना के बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश कुमार यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव सुधीर कुमार राम और वरिष्ठ कार्यकर्ता रंजीत राणा भी शामिल थे। सभी ने मृतका तरन्नुम परवीन के परिजनों को सांत्वना देते हुए घटना की विस्तृत जानकारी ली। जिला अध्यक्ष महेश कुमार यादव ने कहा कि यह घटना स्वास्थ्य तंत्र की घोर लापरवाही को उजागर करती है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.