शामली, जून 25 -- चौसाना। जच्चा-बच्चा केंद्र चौसाना में प्रसव के बाद हुई महिला की मौत के प्रकरण में जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग स्तर पर हुई प्रारंभिक जांच से असंतुष्ट मृतका के परिजनों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर अलग से जांच टीम गठित कर मामले की दोबारा जांच शुरू कर दी गई है। जिजौला निवासी नूरहसन ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि उसकी बहन सायबा की मौत प्रसव के दौरान बरती गई कथित लापरवाही और एएनएम द्वारा किए गए ऑपरेशन के कारण हुई। नूरहसन के अनुसार सायबा की शादी करीब एक वर्ष पूर्व भड़ी निवासी मुशर्रफ पुत्र इस्ताम के साथ हुई थी। 15 जून को प्रसव पीड़ा होने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसाना ला...