प्रसूता की मौत के मामले में विसरा सुरक्षित रखा गया
एटा, जुलाई 12 -- प्रसव के बाद प्रसूता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका। जिसके बाद चिकित्सकों ने मृतका का विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का खुलासा हो सकेगा। बता दें कि जिला फिरोजाबाद के गांव नगला जैया माधुरी पत्नी रोहित को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा हुआ। जिसके बाद प्रसूता को न्यू लाइफ हॉस्पीटल लाया गया। प्रसव के कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच ऑपरेशन से जुड़वा बच्चें बेटा और बेटी हुई थी। जिसके बाद इंजेक्शन लगा दिया। जिसके बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई थी और अलीगढ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.