मधुबनी, सितम्बर 4 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। ऑपरेशन टेबल से शुरू हुई प्रसूता की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद रास्ते में मौत के साथ खत्म हो गई। झंझारपुर के मोहना चौक के पास एनएच-27 किनारे स्थित निजी नर्सिंग होम में गुरुवार शाम ऑपरेशन के बाद 25 वर्षीय प्रसूता गुड़िया देवी की हालत बिगड़ गई। नवजात को सुरक्षित निकालने के बाद प्रसूता को आनन-फानन में दरभंगा रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। भीड़ का आक्रोश देख अस्पताल में ताला जड़कर कर्मी और कथित डॉक्टर फरार हो गए। इससे गुस्सा और भड़क उठा। लोगों ने एनएच-27 की फुलपरास से झंझारपुर आने वाली लेन जाम कर दी।

प्रशासन की कार्रवाई मामला बढ़ता देख एसडीएम टोनी कुमारी, एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा और झंझारपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह पुलिस...