जौनपुर, मई 28 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नगर के इंद्रावती अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार की देर रात प्रसूता की मौत के मामले की जांच के बाद सीज कर दिया है।मामले में प्राथमिकी दर्ज़ करने के लिए सी एच सी के अधीक्षक डॉ अजय सिंह ने देर रात कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। बुधवार को उक्त अस्पताल में पंवारा थाना क्षेत्र के सजईकला गांव निवासी ज्वाला अपनी पत्नी 30 वर्षीय रेनू को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया।परिजन ने डाक्टर को बताया कि यह तीसरा बच्चा है। इससे पहले दो का नार्मल प्रसव हुआ है।डाक्टर ने थोड़ी देर बाद प्रसव में दिक्कत होने की बात कहते हुए सीजर से बच्चा पैदा करने पर परिजनों को सहमत कर आपरेशन किया।मृत बच्चा पैदा हुआ और प्रसूता की हालत गंभीर हो गई। उसे जिले के एक निजी अस्पताल में भेजा गया किंतु रक्तस्राव अधि...