प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल पर हंगामा, भाग गया स्टाफ
फिरोजाबाद, जुलाई 10 -- फिरोजाबाद, उत्तर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सक ने उसको आगरा रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन, ग्रामीण निजी अस्पताल पहुंच गए एवं चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इस बीच स्टाफ भाग गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। प्रसूता के शव का आगरा में पोस्टमार्टम कराया है। थाना नारखी क्षेत्र के गांव ओखरा निवासी 38 वर्षीय प्रीती देवी को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने कोटला रोड स्थित बंबा चौराहा के निकट गंगा देवी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां देर रात ऑपरेशन से उसने बेटा को जन्म दिया। डिलीवरी के आधा घंटे बाद ही प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी और अत्यधिक ब्लिडिंग ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.