लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- शहर से सटे एक निजी अस्पताल में आपरेशन के बाद 22 वर्षीय प्रसूता नंदनी पत्नी विक्रम की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा काटा और डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह नाराज परिजनों को समझाया और मामला शांत हुआ। धौरहरा कोतवाली के गांव घुरघुट्टा बुजुर्ग निवासी नंदनी को प्रसव पीड़ा होने के चलते ऐरा रोड स्थित मीरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर आपरेशन के बाद महिला ने एक नवजात को जन्म दिया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार नवजात कम दिनों का था, इसके चलते उसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। शनिवार की शाम करीब चार बजेे अचानक नंदनी की हालत बिगड़ी। परिजनों ने इस बात की जानकारी डॉक्टरों को दी। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। प्रसूता की मौत से परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.