बलिया, जून 25 -- रतसर। कस्बा में संचालित एक क्लीनिक में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गयी। इसके बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका की तहरीर पर मां-बेटा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर निवासी टुनटुन राजभर की गर्भवती पत्नी 25 वर्षीय निर्मला अपने मयका जोगीडीह (बुढ़ऊ कुरेजी) में आयी थी। मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन कस्बा के एक कटरा में संचालित क्लीनिक में लेकर पहुंचे। वहां पर महिला ने बेटे को जन्म दिया जिसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी। इसके बाद परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही पहुंचे गांव-घर के लोग क्लीनिक पर हंगामा करने लगे। इसकी शिकायत मिलने पर बुधवार को एसीएमओ डॉ. योगेंद्...