आजमगढ़, जनवरी 29 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट के एक निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता की इलाज के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दूसरे दिन बुधवार की सुबह हंगामा किया। हंगामा होने से अस्पताल में ताला बंद कर संचालक और कर्मचारी फरार हो गए। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रौनापार थाना क्षेत्र के जमीन बेलकुंडा गांव निवासी 27 वर्षीया मिंधू पटेल पत्नी रामभवन की पहली डिलेवरी थी। एक माह पूर्व वह अपने मायके पिता अच्छेलाल निवासी रैचंदपट्टी थाना रौनापार के घर आई हुई थी। शनिवार को महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने उसे लाटघाट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को आपरेशन से महिला को बेटी पैदा हुई। बेटी की तबीयत खराब होने से उसे शहर के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.