प्रसूता किट में एक्सपायरी दवा दे दी, प्रबंधन घिरा
किशनगंज, मार्च 25 -- बहादुरगंज। मंगलवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज के प्रबंधन द्वारा एक्सपायर प्रसूता कीट उपलब्ध कराये जाने को लेकर परिजन द्वारा सरकारी स्वास्थ्य सिस्टम पर सवालिया निशान खड़ी कर रोष व्यक्त किया गया। जानकारी के अनुसार गरगांव निवासी नाजेरी बेगम को प्रसव के लिए सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज स्थित प्रसव केन्द्र में भर्ती किया गया था, जहां प्रसव होने के उपरांत मंगलवार को प्रसूता को एक्सपायर कीट देकर घर भेज दिया गया था। परिजन द्वारा प्रसूता कीट को खोलकर अवलोकन के पश्चात प्रसूता कीट के अंदर रखा खाद्य सामग्री एक्सपायर पाये जाने पर परिजन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज पहुंचकर उक्त मामले को सरकारी स्वास्थ्य सिस्टम की लापरवाही बताकर रोष व्यक्त किया। नगर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.