औरैया, जुलाई 23 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक में गुरुवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसूताओं को प्रोत्साहन राशि के भुगतान में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि किसी भी पात्र महिला का भुगतान लंबित नहीं रहना चाहिए और आवश्यक प्रपत्र समय से एकत्र कर भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता गर्भावस्था के दौरान फॉलोअप में ही सभी जरूरी प्रपत्र एकत्र करें। यदि ऐसा संभव न हो तो प्रसव के समय अस्पताल में भर्ती होने या डिस्चार्ज से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी कराकर भुगतान कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन महिलाओं का भुगतान दस्तावेजों की कमी या अन्य त्र...