प्रसूता और नवजात की मौत मामले में डॉक्टर व नर्स को शोकॉज
चक्रधरपुर, मार्च 31 -- मनोहरपुर, संवाददाता मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते दिनों प्रसव के के दौरान मृत नवजात के जन्म होने व बाद में प्रसूता की मौत मामले की मनोहरपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने सोमवार को जांच की।जांच के बाद उन्होंने प्रसव के दौरान ड्यूटी में तैनात एएनएम उषा महतो, एएनएम शबनम मिंज व डॉ. दीपक मुंडा को शोकॉज नोटिस जारी किया। प्रभारी ने घटना के दिन की पूरी रिपोर्ट मांगी है। साथ ही किस स्थिति में प्रसूता की मौत हुई, इसकी भी जानकारी ली जा रही है। डॉ. अनिल कुमार ने बताया की मामले की जांच के बाद ही कारण का पता चल पायेगा। उन्होंने कहा की इस दौरान मौजूद स्वास्थ्य सहिया से भी पूछताछ कर जानकारी ली जाएगी।ज्ञात हो की बीते शनिवार को मनोहरपुर के कृष्णानगर निवासी रोहित खंडाइत की पत्नी खुशबु खंडाइत ने प्रसव के दौरान मृत नवज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.