कुशीनगर, जून 20 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। स्वशासी मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में प्रसूता महिलाओं के इलाज और ऑपरेशन के नाम पर अवैध वसूली की चर्चाएं इन दिनों खूब हो रहीं हैं। चर्चा है कि यहां भर्ती होने वाली गर्भवती महिलाओं के परिजनों से ऑपरेशन के नाम पर चार हजार रुपये तक की मांग की जा रही है। इससे गरीब परिवारों के मरीज और उनके परिजन परेशान नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि निशुल्क जांच और उपचार के साथ ही प्रसूताओं के ऑपरेशन की व्यवस्था जब सरकार की तरफ से निशुल्क रखी गई है तो फिर ऑपरेशन के नाम पर रुपये मांगना कहां तक सही है। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली का आरोपप्रसूता महिलाओं से अवैध वसूली सूत्रों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए आने वाली प्रसूता महिलाओं के परिजनों से ऑपरेशन के नाम पर 4000 से लेकर ...