दरभंगा, मार्च 25 -- मधुबनी,एक संवाददाता। जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने और संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव कराने वाली महिलाओं को डिस्चार्ज के समय "जच्चा-बच्चा किट" उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य घर पर होने वाले असुरक्षित प्रसव को कम करना और माताओं को अस्पताल में प्रसव के लिए प्रेरित करना है। सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि इस किट में प्रसूता के पोषण और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें सुधा स्पेशल घी, खिचड़ी प्रीमिक्स, नमकीन दलिया प्रीमिक्स, राइस खीर प्रीमिक्स, प्रोटीन बार और बेसन बर्फी जैसी पौष्टिक सामग्री शामिल है। साथ ही आयरन फॉलिक एसिड, कैल्शियम, एस्कॉर्बिक एसिड, विटामिन-डी सैशे औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.