गाज़ियाबाद, जुलाई 21 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं को मिलने वाली सहायता राशि के भुगतान में गाजियाबाद जिले की हालत बदतर हो रही है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (सीएम डेस्क बोर्ड) की ताजा रैंकिंग में गाजियाबाद 17 स्थान फिसलकर 49वें स्थान पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक केवल 70 फीसदी प्रसूताओं को ही जननी सुरक्षा योजना की राशि का भुगतान हो सका है। शेष लाभार्थी अभी भी भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। इसका सीधा असर जिले के प्रदर्शन पर पड़ा है। भुगतान में देरी का सबसे बड़ा कारण जिला महिला अस्पताल में लंबित मामलों का समय पर निस्तारण नहीं होना है। इसके अलावा जिले के 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर डाटा एंट्री ऑपरेटर की कमी भी बड़ी बाधा बनी हुई है। ऑपरेटर नहीं होने से लाभार्थियों का डाटा समय पर पोर्टल ...