गोपालगंज, जनवरी 6 -- हथुआ,एक संवाददाता । रामदुलारी कुंवर अनुमंडलीय अस्पताल हथुआ के सभागार में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक एसडीओ अभिषेक कुमार चंदन हुई। बैठक में अस्पताल के विकास और व्यवस्थाओं को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। सरकारी अस्पताल की बजाय प्रसूताओं को निजी अस्पताल में ले जाने वाली आशा कार्यकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान बताया गया कि बीते तीन माह के भीतर जिन आशा कार्यकर्ताओं ने प्रसूताओं को अनुमंडलीय अस्पताल में नहीं पहुंचाया है,उनके विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। समिति को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ आशा कार्यकर्ता मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पतालों में ले जा रही हैं। अस्पताल बाउंड्री के दक्षिणी हिस्से हथुआ -भोरे मार्ग से मुख्य प्रवेश द्वार के निर्माण का निर्णय लिया गया। इ...