अल्मोड़ा, मार्च 11 -- अल्मोड़ा। उत्तराखंड की संस्कृति के ध्वजवाहक रहे सुप्रसिद्ध लोक गायक दीवान सिंह कनवाल का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अंतिम सांस खत्याड़ी स्थित अपने आवास में बुधवार सुबह ली। उनके निधन पर लोक संस्कृति जगत में शोक की लहर है। दीवान सिंह कनवाल जिला सहकारी बैंक में मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी आवाज में कुमाऊं की वादियों की ठंडक, पहाड़ों की पुकार, प्रेम की मिठास और विरह की पीड़ा झलकती थी। उनके गीत 'आज कु छे मेत जा', 'हिट मेरी रंगीली', 'त्यार पहाड़ म्यार पहाड़' आदि ने उत्तराखंड और कुमाउनी संस्कृति का बताया। वह उत्तराखंड की पहचान, परंपराओं, भावनाओं और जीवन दर्शन का जीवंत उदाहरण रहे। उनके निधन पर तमाम लोक कलाकारों, संस्कृति प्रेमियों आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...