मेरठ, जुलाई 23 -- चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को आयोजित हुए दीक्षांत समारोह में हस्तिनापुर की छात्रा मेघा मंडल को स्वर्ण पदक से अलंकृत किया गया। मेघा मंडल ने कैंपस से ललित कला विभाग से मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स की शिक्षा प्राप्त की है। प्रसिद्ध मूर्तिकार कृष्णा मंडल की पुत्री मेघा ने अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए इसका श्रेय प्रो. अलका तिवारी समेत सभी शिक्षकों को दिया। मेघा ने अपना स्वर्ण पदक अपने पिता को समर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने बचपन से ही मुझे अच्छे संस्कार और कड़े अनुशासन में रहना सिखाया है। उन्हीं के दिखाए मार्ग और प्रेरणा के बदौलत आज मैं इस मुकाम तक पहुंच सकी हूं। पिता के मूर्तिकार होने के कारण ही उनकी बचपन से कला में रूचि रही है। मेघा ने बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की पढ़ाई रुद्रा कॉलेज से पूरी की थी, जिसमें उन्हें रजत पदक हासि...