बोकारो, फरवरी 10 -- जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। बेरमो के मजदूर नेता रामाधार सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को कुरपनिया स्थित भाजपा नेता रामचंद्र सिंह के आवासीय कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा की गई। विभिन्न राजनीतिक दल के नेता व यूनियनों प्रतिनिधियों सहित सीसीएल अधिकारी, समाजसेवियों व आमजनों ने श्रद्धांजलि दी। गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि जिस समय स्व रामाधार सिंह मजदूर राजनीति में सक्रिय थे उस वक्त वे सुबह-सुबह अपनी जीप से निकलते थे और कोलियरियों का भ्रमण करने के बाद ही अपनी दिनचर्या को पूरा करते थे। बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि पूर्व के मजदूर नेतागण बहुत कुछ करके गए। राकोमयू नेता श्यामल कुमार सरकार ने कहा कि स्वर सिंह कोयला मजदूरों के आंदोलन से हमेशा जुड़े रहे। भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.