मुंगेर, जनवरी 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता । नवनिर्वाचित मुंगेर के भाजपा विधायक कुमार प्रणय के प्रयास से प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भीमबांध के लिए मुंगेर से बस सेवा का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। बस स्टैंड में सुबह 8.30 बजे डीपो अधीक्षक विजय यादव ने हरी झंडी दिखाकर बस को भीमबांध के लिए रवाना किया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह, मणि शंकर भोलू, वेद प्रकाश, नागेन्द्र कुमार गोपी, चंद्रभानु चंद्रवंशी सहित अन्य मौजूद थे। शुभारंभ अवसर पर बस चालक को माला पहनाकर, जलेबी खिलाकर एवं हरी झंडा दिखाकर मुंगेर सेवा मंच की ओर से विदा किया गया। कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारी, सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विधायक ने वीडियो कॉल पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीमबांध के लिए बस सेवा आरंभ करने के लिए पथ परिवहन विभाग का आभार जतात...