रांची, अप्रैल 9 -- रांची। प्रसिद्ध कथक नर्तक और कोरियोग्राफर संदीप मल्लिक आगामी 10 से 12 अप्रैल तक रांची के मेकॉन इस्पात क्लब में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला 'प्रत्याशा' में शामिल होंगे। नृत्यशाला संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में वह प्रशिक्षु कलाकारों को कथक की बारीकियों और तकनीकी पक्षों से अवगत कराएंगे। संस्था की संस्थापक मोनिका डे ने बताया कि कार्यशाला को दो श्रेणियों में बांटा गया है- नए विद्यार्थियों के लिए परिचय और अनुभवी नर्तकों के लिए गहराई। अब तक 150 से अधिक कलाकारों ने पंजीकरण कराया है और इच्छुक कलाकार अभी भी जुड़ सकते हैं। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...