पिथौरागढ़, फरवरी 14 -- डीएम आशीष भटगांई ने प्रसिद्ध ध्वज मंदिर के दर्शन किए। स्थानीय लोगों व पुजारियों ने ध्वज जयंती मंदिर को मानसखण्ड में शामिल करने की मांग उठाई। शनिवार को डीएम प्रसिद्ध ध्वज मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा अर्चना की। स्थानीय लोगों व पुजारियों ने बताया कि ध्वज खंडेनाथ मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ धार्मिक,पर्यटन की दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है। इस दौरान तहसीलदार विजय गोस्वामी,ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...