प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नीलकंठ महादेव मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़
देहरादून, जून 9 -- ऋषिकेश। वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के बीच प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में पहुंच रहे भक्तों की सुरक्षा, सुगम यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज ठाकुर ने लक्ष्मणझूला से लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर तक के पैदल यात्रा मार्ग और मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। एएसपी मनोज ठाकुर ने पैदल मार्ग और संवेदनशील भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का जायजा लेते हुए सुरक्षा प्रबंधों, पार्किंग स्थलों और आपातकालीन निकास मार्गों की समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हुए निर्देश दिए कि सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा और मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.