नवादा, अप्रैल 5 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सक, समाजसेवी और शिक्षाविद डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन हो गया। शनिवार की अहले सुबह 4:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 80 वर्षीय डॉ. शत्रुघ्न कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। चिकित्सा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े एक लंबे युग का आज अंत हो गया। ​डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह न केवल एक कुशल चिकित्सक थे, बल्कि वे एक प्रखर राजनीतिज्ञ और समर्पित शिक्षाविद भी थे। मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के सकरा के निवासी होने के बावजूद, उन्होंने नवादा को अपनी कर्मभूमि बनाया। उन्होंने अपनी राजकीय सेवा की शुरुआत नवादा के अकबरपुर राजकीय अस्पताल से की थी, जहां उनके सेवा भाव ने उन्हें जन-जन का प्रिय बना दिया। डॉ. सिंह की ख्याति केवल क्लीनिक ...