नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. मणि छेत्री का उनके आवास पर रविवार रात 106 वर्ष की आयु में निधन हो गया।परिवार के सूत्रों ने बताया कि छेत्री को लगभग दो सप्ताह पहले गिरने के कारण सिर में चोट लगी थी और अस्पताल से घर लौटने के बाद वह अधिकतर समय बिस्तर पर रहे। परिवार के एक सदस्य ने कहा कि डॉक्टर छेत्री को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सुधार के संकेत दिखाई दिए थे, लेकिन पिछले कुछ दिन में उनकी स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ गई। परिवार के अनुसार, हाल के वर्षों में छेत्री डिमेंशिया से पीड़ित थे, जिससे उनकी चिकित्सकीय गतिविधियां कम हो गई थीं। दार्जिलिंग में 23 मई 1920 को जन्मे छेत्री ने 1944 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और उच्च शिक्षा के लिए विदेश चले गए। बाद में वह भारत लौट आए और हृदय रोगों के उपचार क...