नई दिल्ली, जून 20 -- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज का वनडे में ये पहला पांच विकेट हॉल है। उन्होंने अफगानिस्तान के शुरुआती 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया और इसके साथ ही मनोज प्रभाकर- मोहम्मद शमी के एक खास क्लब में जगह बना ली है। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के करियर के पहले शतक के की मदद से अफगानिस्तान ने तीसरे वनडे में 218 रन बनाए। उन्होंने 8.2 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट झटके। जिसमें से दो ओवर मेडन भी निकले। यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप में की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, ठोक दिए 219 रनवनडे में ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज भारतीय गेंदबाज द्वारा वनडे में विपक्षी टीम के शुरुआती 5 बल्लेबाजों को आउट करने का पहला कारनामा मनोज प्रभाकर ने किया ...