नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- विराट कोहली, शुभमन गिल और कुलदीप यादव के शानदार प्रदर्शन के आगे प्रसिद्ध कृष्णा के 10 ओवर में 60 रन देकर दो विकेट के प्रदर्शन को शायद ज्यादा तवज्जो नहीं मिली लेकिन रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में उनकी गेंदबाजी ने यह जरूर दिखाया कि वह विपरीत परिस्थितियों में भी टीम के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं। वेस्टइंडीज ने 14वें ओवर में बिना किसी नुकसान के 100 रन पूरे कर लिए थे और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी। भारतीय गेंदबाजों ने हालांकि शानदार वापसी करते हुए कैरेबियाई टीम को सात विकेट पर 295 रन के स्कोर तक सीमित कर दिया। भारत ने विराट कोहली की नाबाद 139 रन और कप्तान शुभमन गिल की 110 रन की शतकीय पारियों के दम पर 42वें ओवर में ही आठ विकेट से जीत दर्ज कर ली।'मैं काफी समय से इस पर काम कर रहा हूं' प्रसिद्...