सराईकेला, अप्रैल 28 -- राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले में गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से माताजी भगवती देवी शर्मा की 2026 जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर मंगलवार को प्रज्ञा अभियान का वितरण किया गया। गायत्री परिवार के राजनगर प्रखंड समन्वयक पिंटू राउत ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार, अंचलाधिकारी श्रवण कुमार झा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपाट से सौहार्दपूर्ण मुलाकात कर उन्हें प्रज्ञा अभियान भेंट किया। इसी क्रम में विभिन्न विभिन्न विद्यालयों के 47 शिक्षकों को भी प्रज्ञा अभियान भेंट किया गया। ताकि शिक्षा के माध्यम से नैतिकता, संस्कार और जागरूकता का संदेश विद्यार्थियों तक प्रभावी रूप से पहुँच सके। इस दौरान अधिकारियों एवं शिक्षकों ने इस पहल को समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसकी सराहना की। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.