औरंगाबाद, अप्रैल 9 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड मुख्यालय पंचायत के संघत रोड स्थित प्रसाधन केंद्र का जीर्णोद्धार कर गुरुवार को आम नागरिकों को समर्पित किया गया। पूर्व मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद ने अपने निजी कोष से मूत्रालय सह सुविधा प्रसाधन केंद्र का जीर्णोद्धार कराया, जिसका उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि साफ-सफाई व देखरेख के अभाव में लाखों रुपये की लागत से बना यह शौचालय सह मूत्रालय क्षतिग्रस्त होकर बेकार पड़ा था, जिसे जनहित में पुनः चालू कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार, सरकारी व गैर-सरकारी अस्पतालों तथा शैक्षणिक संस्थानों के कारण यहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, लेकिन शौचालय की सुविधा नहीं होने से खासकर महिलाओं को काफी परेशानी होती थी। जीर्णोद्धार के बाद लोगों को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.