प्रसाद हॉस्पिटल : आग से प्रभावित फ्लोर की मेंटेनेंस की मिली अनुमति
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। प्रसाद हॉस्पिटल को आग से प्रभावित पांचवें फ्लोर की मेंटेनेंस की अनुमति सीजेएम कोर्ट से मिली है। इसी फ्लोर पर आईसीयू था। चार जून की सुबह इसी आईसीयू में आग लगी थी। इसमें नौ मरीजों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस फ्लोर को सील कर दिया था।हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर इसको लेकर सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई थी। कोर्ट ने इस संबंध में ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष से रिपोर्ट मांगी थी। थानाध्यक्ष की रिपोर्ट में इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई। इसके बाद गुरुवार को कोर्ट ने मेंटेनेंस करने की अनुमति दे दी। कोर्ट ने हॉस्पिटल में इलाज या मेडिकल सेवा शुरू करने की फिलहाल अनुमति नहीं दी है।मालूम हो कि अगलगी के बाद से ही प्रसाद हॉस्पिटल बंद है। हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से इसको खोलने को लेकर कानूनी प्रयास किया जा रहा है। अगलगी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.