मुजफ्फरपुर, जून 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद रेफर किए गए एक और मरीज की मौत हो गई। मरीज का नाम गिरिजा देवी (79 वर्ष) था। वह शहर के पीएंडटी चौक की रहने वाली थी। उसकी मौत शनिवार को दोपहर 1 बजे पटना के मेदांता अस्पताल में हो गई। इसके साथ ही आईसीयू अग्निकांड में मृतकों की संख्या आठ हो गई है। यह भी पढ़ें- प्रसाद हॉस्पिटल के भवन में सेटबैक एरिया में भी खामीघटना का विवरण मरीज के परिजनों ने बताया कि चार जून को प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के दिन गिरिजा देवी आईसीयू में भर्ती थीं। अग्निकांड के बाद मरीज को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद निजी अस्पताल से उसे एसकेएमसीएच में भर्ती किया गया। एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया था, लेकिन परिजन मरीज को हायर सें...