उन्नाव, मई 26 -- उन्नाव, संवाददाता। शहर के करोवन मोड़ रूस्तमपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर प्रसाद वितरण दौरान सीमेंट से लदी तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे मौजूद दो मासूम बच्चियों को टक्कर मार घायल कर दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, तीन युवक गंभीरघटनास्थल का विवरण सीमेंट से लदा ट्रक परियर रोड होते हुए उन्नाव की तरफ जा रहा था। बाबूखेड़ा चौराहे के पास प्रसाद वितरण चल रहा था, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। तभी ट्रक अनियंत्रित होकर बच्चियों को टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में घायल बच्चियों की पहचान दीपू की 10 वर्षीय बेटी रोशनी और पिटू की 8 वर्षीय बेटी माही के रूप में हुई है। दोनों बच्चियां जख्मी हो गई हैं। परिजनों के मुताबिक रोशनी की हालत अधिक ग...