लखनऊ, अप्रैल 13 -- - बंथरा की घटना, परिवारीजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया शव से सोने के झुमके निकालने का आरोप - कार्रवाई की मांग को लेकर घरवालों का हंगामा, मुकदमा दर्ज न होने तक नहीं उठने दिया शव- मृतका के भाई ने संस्थान के चेयरमैन-प्राचार्य एवं कर्मियों पर दर्ज कराया हत्या का मुकदमालखनऊ (बंथरा), संवाददाता।कानपुर रोड बंथरा इलाके के जुनाबगंज में प्रसाद मेडिकल कॉलेज में सोमवार तड़के संदिग्ध हालात में चौथे तल से गिरकर 32 वर्षीय सीता दीक्षित की मौत हो गई। परिवारीजनों ने हत्या, अभद्रता और सीता के कान से सोने के झुमके निकालने का आरोप लगाया। स्टाफ और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की लेकर जमकर हंगामा किया। यह भी पढ़ें- प्रसाद मेडिकल कॉलेज में चौथे तल से गिरकर महिला की मौत बिना मुकदमा दर्ज किए शव पोस्टमार्टम नहीं भेजने दिया। बवाल बढ़ता देख एसीप...