उरई, अप्रैल 5 -- कोंच। नदीगांव रोड स्थित गल्ला मंडी निवासी भानु प्रताप ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि 4 अप्रैल की सुबह जब वो हुलका देवी मंदिर पड़री में भंडारे का प्रसाद बांट रहा था उसी समय कस्बा कोंच का निवासी कान्हा एवं पंकज सोनी मूल निवासी ग्राम अंडा आये और जब उन्हें प्रसाद दिया तो कान्हा सोनी बोला कि मुझे और प्रसाद चाहिए। मना करने पर उक्त लोग गाली गलौज करते हुए उसकेवसाथ मारपीट करने लगे तभी वहीं पर मौजूद पत्नी मुझे बचाने आयी तो उसके साथ भी गाली गलौज कर मारपीट उक्त लोगों ने की लोगों के आ जाने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए भानु प्रताप की तहरीर पर पुलिस ने धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.