कन्नौज, मई 5 -- ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगलवार को शक्तिपीठ गमा देवी में स्थित दक्षिणामुखी हनुमानजी के मंदिर में प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शक्तिपीठ गमा देवी के पुजारी पंडित बनारसी दास शास्त्री ने हनुमानजी को भोग लगाकर कन्या भोज के साथ प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जो हनुमानजी महाराज का प्रसाद ग्रहण करता है एवं प्रसाद वितरण करता है, उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। उनके स्मरण से सारे रोग व्याधियां नष्ट हो जाते हैं। इसलिए ज्येष्ठ के प्रत्येक मंगलवार को हनुमानजी को भोग लगाकर प्रसाद वितरण करना चाहिए। सायं को सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ भी हुआ। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ माह के पहले मंगल पर उमड़े हनुमान भक्त इस मौके पर सरोज गुप्ता, विवान गुप्ता, संध्या त्रिपाठी, संगीता गुप्ता, रक्षा गुप्ता, उषा उपाध्याय, ...