उरई, मार्च 5 -- उरई। शहर के रामनगर स्थित मंदिर में होली के मौके पर बुधवार को प्रसाद के रूप में बांटे गए पेड़े खाने के बाद छह किशोरों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सभी को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया और सभी की हालत ठीक बताई गई। उधर मामला संज्ञान में आने के बाद खाद्य विभाग की टीम और पुलिस ने छापेमारी की और नमूने लेकर टेस्टिंग के लिए भेज दिया है। होली के मौके पर मोहल्ला राम नगर के मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद के लिए पेड़े मंगवाए गए थे। ये पेड़े बच्चों और युवाओं में वितरित किए गए। आरोप है कि पेड़ा खाने के कुछ ही समय बाद कुछ किशोरों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते कई बच्चों को उल्टी और घबराहट की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.