हमीरपुर, दिसम्बर 7 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। प्रसव के बाद वार्ड में भर्ती होने वाली प्रसूताएं वार्ड की खिड़कियां टूटी होने से रात में सर्द हवाओं से जूझने को मजबूर हो रही है। साथ ही वार्ड के पीछे लगे गंदगी के ढेर से आने वाली बदबू से परेशान होती है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जच्चा-बच्चा केंद्र बांकी मार्ग के पुराने अस्पताल में है। यहां पर डिलीवरी रूम के पीछे भर्ती वार्ड बना हुआ है। भर्ती वार्ड की खिड़कियों के कांच गायब है। सर्द हवाएं वार्ड में सीधे प्रवेश करती है। इससे भर्ती प्रसूताओं को सर्दी लगने का खतरा है। वार्ड के पीछे गंदगी का ढेर लगा हुआ है। खिड़की टूटी होने से बदबू सीधे वार्ड में प्रवेश करती है। इससे प्रसूताएं परेशान होती हैं। प्रसूता करुणा, कविता, शकुंतला ने बताया कि खिड़कियों के शीशे टूटे होने से सर्द हवाएं सीधे आती हैं। साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.