प्रसव में लापरवाही पर दो कर्मचारी निलंबित
फरीदाबाद, मई 17 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-3 स्थित फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू)-2 की पार्किंग में महिला के प्रसव (डिलीवरी) होने के मामले में लापरवाही बरतने पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। प्राथमिक जांच में ड्यूटी में लापरवाही सामने आने के बाद एक नर्सिंग स्टाफ और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर यह कार्रवाई की गई। वहीं मामले की जांच जारी है। रिपोर्ट के आधार पर अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है। गांव बड़ौली निवासी गर्भवती बलेश को शुक्रवार देर रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सेक्टर-3 एफआरयू-2 लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल का इमरजेंसी गेट बंद मिला और काफी आवाज लगाने के बावजूद कोई स्टाफ मौके पर नहीं पहुंचा। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर महिला की मां को अस्पताल की पार्किंग में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.