मऊ, दिसम्बर 20 -- रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव निवासिनी एक गर्भवर्ती महिला का प्रसव में लापरवाही के कारण बच्चेदानी निकालने का गंभीर प्रकरण सामने आया है। मामले को पीड़ित महिला के पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीएमओ को पत्रक भेजकर मामले में लापरवाही बरतने वाली स्वास्थ्य विभाग में तैनात जेएनएम समेत प्राइवेट अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को भेजे गए पत्र में पीड़िता के पिता रानीपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी संजय कुमार पाल ने बताया कि उनकी पुत्री निरुपमा पाल को 24 नवंबर को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात जेएनएम ने नार्मल डिलेवरी कराने के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गई। आरोप लगाया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.