मऊ, मार्च 31 -- मऊ, संवाददाता। जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक के दौरान सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राइवेट स्वास्थ्य केंद्रों में हुए संस्थागत प्रसव की समीक्षा के दौरान विकासखंड परदहा एवं बड़रॉव में संस्थागत प्रसव में कमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एमओआईसी को इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव के बाद 21 दिन के अंदर शिशु का जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्राइवेट स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव होने के बाद उसकी सूचना देने के साथ ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के भी निर्देश दिए, जिससे कि जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जा सके। जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत ब्लॉकवार आशा भुगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.