लखीसराय, अप्रैल 9 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आगामी 15 तथा 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना कार्यक्रम को आश्वासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए चिकित्सकों डॉ. सीमा भारती, डॉ. राहत जहां के अलावा विभिन्न स्वास्थ्य उपकेन्द्रों के एएनएम आदि की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वाई के दिवाकर के निर्देश पर कोआर्डिनेटर राजेश प्रमाणिक ने सभी को सूचना भेज दी है। बता दें कि हर महीने प्रसव पूर्व जांच कर गर्भवती महिलाओं की उचित देखभाल की जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...