दरभंगा, दिसम्बर 11 -- दरभंगा। डीएमसीएच के गायनी विभाग में बुधवार की शाम गर्भवती प्रसव पीड़ा से छटपटाती रही। इधर-उधर दौड़ने के बावजूद महिला को वहां से मातृ- शिशु अस्पताल ले जाने के लिए ट्राली नहीं मिली। आखिरकार परिजनों को ई रिक्शा भाड़ा कर उसे एमसीएच तक ले जाना पड़ा। पुराने गायनी विभाग में ओपीडी का संचालन होने के बावजूद ट्राली कर्मी का गायब रहना व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। सिमरी थाना क्षेत्र के बनौली निवासी अनिल ठाकुर की गर्भवती पत्नी राखी देवी को गायनी विभाग में संध्याकालीन ओपीडी में लाया गया। महिला प्रसव पीड़ा से परेशान थीं। वहां से उसे अविलंब एमसीएच पहुंचा जरूरी था। साथ आए परिजन श्याम ठाकुर ट्रॉली चालक को ढूंढने लगे। वहां न तो चालक दिखा और न ही ट्रॉली। इसके बाद वे भागे-भागे एमसीएच पहुंचे। वहां भी उन्हें ट्रॉली नहीं मिली। वहां से लौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.