बांका, सितम्बर 4 -- बाराहाट(बांका) निज प्रतिनिधि प्रसव पीड़ा से कराहती प्रसूता को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में समुचित इलाज मिलने के बजाय कथित रूप से निजी क्लीनिक भेजे जाने और उसके साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई से बाराहाट में हड़कंप मच गया। चौबेडीह गांव की प्रसूता मौसमी देवी की शिकायत पर जिला पदाधिकारी के निर्देश से गुरुवार को टीम ने कथित अवैध क्लीनिक पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान प्रसूता को वहां से बरामद कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका भेजा गया। आरोप है कि प्रसव पीड़ा के बाद मौसमी देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट पहुंची थीं। वहां तैनात एएनएम इंदू देवी द्वारा कथित रूप से उनके साथ मारपीट की गई और बाद में निजी क्लीनिक में इलाज कराने के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार ...